बिंदकी नगर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन की नजरें हुई घुमन्तु लोगों पर टेढ़ी
फतेहपुर, बिंदकी । नगर के लगभग आधे कस्बे को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है इक्का दुक्का जगहों को छोड़कर लगभग ज़्यादातर जगहों को अब तक कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया जा चुका है जिसके चलते बिंदकी उपजिलाधिकारी आशीष कुमार व क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने राज्य सरकार द्वारा घोषित मिनी लॉकडाउन का भ्रमण कर नगर का हाल चाल जानने निकले की देखा कई लोग बे वजह घूमते हुए बाइक दौड़ाते नजर

आए जिनका जुर्माना किया गया तो वहीं बाइक में दो सवारी बैठने वालों का भी जुर्माना किया तो वहीं कुछ दुकानदारों ने मिनी लॉक डाउन होने के बाद नियमों का उल्लंघन करते दिखे तो उनका भी नाम लिखकर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही जबग उपजिलाधिकारी बिंदकी का काफिला बिंदकी नगर के सराफा बाजार पहुंचा तो वहाँ भी कई दुकानदार लॉक डाउन के दौरान दुकान खोले कारोबार करते दिखे तो कुछ दुकानों के सटर गिराकर अंदर काम करते हुए पाए गए जिन पर कार्यवाही कर प्रशासन ने सख्त हिदायत भी दी बिना मास्क घूम रहे लोगों को बिंदकी थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने मास्क बांटे व बिना मास्क व बिना किसी आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलने को कहा इसके साथ ही सभी कंटेन्मेंट ज़ोन का उपजिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा निरीक्षण भी किया गया इस मौके पर नायाब तहसीलदार सिद्धान्त कुमार,उमैर खान,थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह, बिंदकी कस्बा इंचार्ज मुकेश सिंह,प्रदीप कुमार,महेंद्र प्रताप सिंह,संदीप तिवारी,आशीष कुमार यादव,अखिलेश कुमार,मोना ओमर आदि सभी प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा ।
