भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चोरों ने किया पार, पीड़ित थाने में तहरीर देकर बाइक प्राप्ति हेतु लगाई गुहार

0 21

फतेहपुर । जनपद के अंतर्गत क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं और चोरी की घटनाओं का बहुत ही कम खुलासा हो पा रहा है जिससे व्यक्ति अपने घर व दुकानों में चोरी या बाइक तथा वाहनों से बैट्रे जैसे चोरी हो जाने से आम जनमानस परेशान होकर अपनी आपबीती की शिकायत नजदीकी थाना में देकर चोरी हुए सामान की प्राप्ति हेतु गुहार लगाता है किंतु बहुत कम ही चोरियों का खुलासा हो पाता है अत्यधिक हुई चोरियों का मामला अभी तक लंबित पड़े हैं जिनका खुलासा नहीं हो पा रहा है कस्बों के अंदर खुली बैंकों के सामने व दुकानों तथा प्रतिष्ठानों से बाइकों की चोरी करने वाले गिरोह सतर्क हो कर चोरी करने का अंजाम देने में मशगूल हैं इसी के चलते आज जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर जट्ट में घर के बाहर खड़ी हुई बाइक को अज्ञात चोरों ने किया पार ।
बाईक को न खड़ी देख परेशान होकर बाइक से संबंधित कई जगह जानकारी की। तब उसे जानकारी हुई कि एक संदिग्ध बाइक सवार की किसी ने फोटो ली है। तब पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर एक संदिग्ध युवक की फोटो भी सौंपी ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर जट्ट निवासी जितेंद्र पुत्र रमेश ने बताया उसकी हीरो पैशन प्रो बाइक संख्या यूपी 78 ईसी 3415 दरवाजे के बाहर खड़ी थी एक संदिग्ध युवक वहां घूम रहा था जिसकी जानकारी करने पर युवक ने दूसरे गांव आ जाने की बात कही जिस कारण ग्रामीणों ने उसकी फोटो खींच ली। सुबह जितेंद्र की आंख खुली देखा तो उसके दरवाजे के सामने खड़ी बाइक नहीं थी जिस पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
____

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More