बजरंग दल ने मनाया दीपोत्सव, आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरित
फतेहपुर । चौडगरा अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर बजरंग दल ने पूरे जिले के मंदिरों प्रमुख चौराहों पर दीप जलाकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर राम मंदिर निर्माण की बधाई दी।
बजरंग दल जिला संयोजक शैलेश सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर बजरंग दल की स्थापना हुई थी, वह उद्देश्य पूरा हो गया है। 500 वर्षों के संघर्ष व कुर्बानियों के बाद यह शुभ मुहूर्त देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद/ बजंरग दल,भाजपा कार्यकर्ताओं

की ओर से जिले के सभी मंदिरों, चौराहो पर कार्यक्रम किये गए है। जिला संयोजक शैलेश सिंह ने बताया कि बिंदकी नगर के बाबा कुटी में नगर संयोजक आकाश सविता, मुरादीपुर चौराहा में नगर संयोजक आशीश सिंह,राहुल सिंह, अजय प्रताप,देवेन्द्र सिंह रेवाड़ी में रवी मिश्रा, पंकज यादव, मलवां में आशीष सिंह , शिवम चौरसिया, चौडगरा में दीपक चौहान, रिंकू परिहार रामप्रताप सिंह ,सौरभ सिंह, खजुहा में नगर संयोजक हिमांचल तिवारी, रोहन, शहबाजपुर में मोनू गुप्ता, बहुआ में जगदीश निषाद, बहरौली में सह जिला संयोजक रंजीत परिहार की अगुवाई मे कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसी के साथ ही कार्यकर्ताओं के आवाह्न पर शहर से लेकर गांव तक हिंदुओं ने शाम को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर दीपावली मनाई।
