फतेहपुर के लाल ने किया मां बाप का नाम रोशन गांव में खुशी का माहौल
फतेहपुर । यूपीएससी 687 वीं रैंक प्राप्त कर नौबस्ता के लाल ने किया मां बाप का नाम रोशन गांव में खुशी का माहौल जानकारी के अनुसार निखिल खरे के लगातार अथक प्रयासों के चलते तीसरे प्रयास में मिली सफलता पीपीएन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान सेमिनार में आईएएस अधिकारी

के मुखारविंद से निकले शब्दों से प्रेरित होकर सिविल सेवा करने का दृढ़ संकल्प लेते हुए तैयारियों में जुटे थे। निखिल का सपना विदेश सचिव बनना है। पिता पंकज खरे आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक माता तारा ग्रहणी का दायित्व संभाल रही है। जैसे ही मां-बाप को शुभ सूचना मिली तो घर में खुशी का माहौल उल्लास में बदल गया। सभी ने मुंह मीठा करा कर सफलता पर बधाई दी।
