शाम से अयोध्या की सारी सीमाएं सील ,चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा
लखनऊ । राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महकमा बेहद सतर्क है। आज सोमवार शाम से अयोध्या की सारी सीमाएं सील हो जाएगी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के साथ सभी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं सिर्फ एम्बुलेन्स को आने जाने की छूट दी गई है। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।
