भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जनपद के 07 अलग-अलग स्थान घोषित किये गये कन्टेनमेन्ट ज़ोन

0 20

बहराइच । जनपद बहराइच के नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी व तहसीलदार कालोनी, तहसील कैसरगंज के थाना व ब्लाक हुज़ूरपुर के ग्राम ककुलतपुरवा, तहसील पयागपुर के थाना व ब्लाक पयागपुर के ग्राम महादेव पुरवा, तहसील नानपारा के थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत मोहल्ला हसनगंज, थाना मटेरा व ब्लाक रिसिया के मटेरा बाज़ार तथा थाना नवाबगंज ब्लाक रिसिया के ग्राम केवलपुर में कोविड-19 से पीड़ित/संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से सम्बन्धित क्षेत्रों तथा उसके आस-पास के क्षेत्र को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार 25 जुलाई 2020 के अपरान्ह से अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
उक्त अवधि में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सम्बन्धित ग्राम/मोहल्लों में रहने वाले समस्त व्यक्ति अपने-अपने घरों (इन्डोर) में ही रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन उपरोक्त अधिसूचना के प्रस्तर-15 में प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार भा.द.सं. की धारा-188 के अधीन दण्डनीय अपराध माना जायेगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कन्सालीडेटेड गाईड लाइन्स के क्रम में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक 16 अपै्रल 2020 के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट श्री कुमार द्वारा कन्टेनमेन्ट ज़ोन के लिए नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तथा नोडल पुलिस अधिकारी व सहायक नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है।
मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी व तहसीलदार कालोनी के लिए नगर मजिस्ट्रेट मो.न. 9454416037 व ई.ओ. न.पा.परि. बहराइच मो.न. 9918063099 को नो.अधि./मजि. व सहा.नो.अधि./मजि., सी.ओ. नगर मो.न. 9454401368 व प्र.नि. कोतवाली नगर मो.न. 9454402976 को नो. पुलि.अधि. व सहा.नो.पुलि.अधि., ग्राम केवलपुर, मोहल्ला हसनगंज व मटेरा बाज़ार के लिए उप जि.मजि. नानपारा मो.न. 9454416034 व सी.ओ. नानपारा मो.न. 9454401372 को क्रमशः नो.अधि./मजि. व नो. पुलि.अधि. एवं बीडीओ रिसिया मो.न. 9454464809 व ई.ओ. न.पा.परि. नानपारा मो.न. 7905781262 तथा प्र.नि. थाना नवाबगंज मो.न. 9454402981, प्र.नि. कोतवाली नानपारा मो.न. 9454402980 व थानाध्यक्ष मटेरा मो.न. 9454404987 को क्रमशः सहा.नो.अधि./मजि. एवं सहा.नो.पुलि.अधि., नामित किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम ककुलतपुरवा के लिए उप जि.मजि. कैसरगंज मो.न. 9454416035 व बीडीओ हुज़ूरपुर मो.न. 9454464814 को नो.अधि./मजि. व सहा.नो.अधि./मजि. व सी.ओ. कैसरगंज मो.न. 9454401371 व प्र.नि. थाना हुज़ूरपुर मो.न. 9454402972 को नो. पुलि.अधि. व सहा.नो.पुलि.अधि. तथा ग्राम महादेवपुरवा के लिए उप जि.मजि. पयागपुर मो.न. 9454416050 व बीडीओ पयागपुर मो.न. 9454464818 को नो.अधि./मजि. व सहा.नो.अधि./मजि. व सी.ओ. पयागपुर मो.न. 9454401370 व प्र.नि. थाना पयागपुर मो.न. 9454402982 को नो. पुलि.अधि. व सहा.नो.पुलि.अधि. नामित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार मोहल्ला हसनगंज (कस्बा नानपारा) में कोविड-19 के संक्रमण का एक से अधिक केस होने के फलस्वरूप कन्टेनमेन्ट ज़ोन का दायरा 200 मीटर की परिधि का होगा व उसके उपरान्त स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों के अनुसार बफर ज़ोन होगा। जबकि शेष अन्य स्थानांे पर कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण होने के फलस्वरूप शहरी क्षेत्र में 100 मीटर अथवा पूरा मोहल्ला, जो भी कम हो कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व गांव का सम्बन्धित मजरा कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा। कन्टेनमेन्ट ज़ोन क्षेत्रों के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी, सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बन्धित हों। कन्टेनमेन्ट ज़ोन में अन्तिम धनात्मक रोगी के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से 14 दिनों तक सम्बन्धित क्षेत्र कन्टेनमेन्ट ज़ोन बना रहेगा। यदि उक्त तिथि के 14 दिन उपरान्त तक सम्बन्धित क्षेत्रों में कोई अन्य केस नहीं पाया जाता है तो कन्टेनमेन्ट ज़ोन को सूची से विमुक्त कर दिया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट श्री कुमार ने नामित मजिट्रेटों/पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण के दृष्टिगत कन्टेनमेन्ट ज़ोन की बैरीकेटिंग कराते हुए शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप सुरक्षात्मक प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More