एसडीएम और सीओ की उपस्थिति मे सांसद बी.पी. सरोज ने सुना डाक बंगले पर समस्याएं, दिया तत्काल समाधान करने का निर्देश


जौनपुर । मछलीशहर के सांसद बी.पी. सरोज प्रतिदिन जहाँ अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निदान कराते रहे वहीं आज बुधवार को सांसद बी.पी. सरोज ने केराकत विधानसभा के डाक बंगले पर एसडीएम केराकत एवं सीओ केराकत की उपस्थिति में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारी को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया । सांसद बी.पी. सरोज के इस नेक कार्य का लोगों ने प्रशंसा किया ।
