उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश के अर्धसैनिक बलों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय,शहीदों को मिलेंगे 50 लाख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश के अर्धसैनिक बलों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा जानकारी दिया गया कि अब ड्यूटी के दौरान प्रदेश के अर्धसैनिक बलों के शहीद होने पर 50 लाख रुपए दिया जाएगा। अभी तक राज्य के जो मूल निवासी केंद्रीय अर्धसैनिक बल में, थल सेना में, वायु सेना में या नौसेना में शहीद होते थे, ड्यूटी पर मृत्यु होने पर उनके परिवार को 25 लाख रुपये की धनराशि दी जाती थी, लेकिन आज यह निर्णय लिया गया है कि अब 50लाख रुपये दिए जाएंगे।जिसमें से 35 लाख रुपये उनकी पत्नी और उनके बच्चों को और 15 लाख रुपये की राशि उनके माता-पिता को दी जाएगी, इसे आदेश को 1 अप्रैल 2020 से लागू कर दिया गया है।
