हवा, पानी, खाद्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती – शिव गोविंद साहू
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । हवा, पानी, खाद्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह सब हमें प्रकृति ही तो देती है। पेड़-पौधे, नदियां, जंगल, जमीन, पहाड़ आदि जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। उक्त बाते नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा । उन्होंने कहा कि प्रकृति से हम कितना कुछ

लेते हैं, लेकिन बदले में हम क्या करते हैं? प्रदूषण, दोहन । चेयरमैन ने कहा कि पेड़ लगाने, गंदगी और प्रदूषण न फैलाने जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। प्रकृति संरक्षित तो मानवीय जीवन सुरक्षित। विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है फिर भी हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है।चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम सब संकल्प लें कि स्वस्थ रहने के लिए पेड़ अवश्य लगाएं । इसी के साथ आप सभी क्षेत्र वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की ढ़जर सारी शुभकामनाएं ।
