भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के में तीन प्रतियों में विलम्बतम 20 जून 2020 तक जमा कर सकते है

0 24

जौनपुर (सू0वि) । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जौनपुर सुरेश कुमार मौर्य ने बताया है कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु 03 दिसम्बर 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली को प्रदान किये जाते है। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी अथवा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंन्सी, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं अथवा प्लेसमेंट अधिकारी एवं एजेंन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निर्मित्त सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति अथवा संस्था, प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुर्नवास सेंवाए प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाईजिंग एजेन्सी , सृजन सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चें, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य बेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी़ की श्रेणियां निर्धारित की गयी है।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई- दिल्ली की बेबसाईट disabilityffaairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है। उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र परिपुर्ण करते हुए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के में तीन प्रतियों में विलम्बतम 20 जून 2020 तक जमा कर सकते है। इसके पश्चात आवेदनोें पर कोइ विचार किया जाना सम्भव नही होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More