04 जून 2020 से 06 जून 2020 तक नियत सभी लंबित वादों में अग्रिम तिथि नियत की गई है
जौनपुर (सू0वि) । जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इस न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायालयों के फौजदारी वादों की पत्रावलियों में 04 जून 2020 से 06 जून 2020 तक नियत सभी लंबित वादों में अग्रिम तिथि नियत की गई है। पूर्व नियत तिथि 04 जून 2020 में दंडित वादों में अग्रिम नियत तिथि 15 जुलाई 2020, पूर्व नियत तिथि 05 जून 2020 में दंडित वादों में अग्रिम नियत तिथि 16 जुलाई 2020, पूर्व नियत तिथि 06 जून 2020 में दंडित वादों में अग्रिम नियत तिथि 17 जुलाई 2020 नियत की गई है।
