राजनीति पाठशाला ने मुजफ्फरपुर रेलवे ट्रैक पर पड़े अनाथ बच्चे का उठाया बीड़ा
जौनपुर । राजनीति की पाठशाला के संस्थापक सदस्य डॉ प्रमोद के सिंह ने कहा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अबोध बालक चादर हटाकर माँ को जगाने का प्रयास कर रहा है ,ये वीडियो मुज़फ़्फ़रपुर रेलवे स्टेशन का है ,ये आरवीणा खातून नाम की ये महिला अहमदाबाद से अपने घर कटिहार ट्रेन से लौट रही थी रास्ते में ही मौत हो गई ,महिला का शव प्लेटफ़ार्म पर उतारा गया था इस वीडियो में मासूम अपनी माँ के ऊपर पड़े चादर से खेलता

रहा और उम्मीद भरी नज़रों से देखता रहा कि मॉ नींद से जाग कर उसे गोद में रख लेगी , बच्चे को ये कहाँ पता था कि उसकी माँ कभी लौटकर नहीं आएगी , हमारी संस्था राजनीति की पाठशाला के संस्थापक डॉक्टर अजय पाण्डेय जी के निर्देश पर संस्था के संरक्षक निज़ामुद्दीन ख़ान ने बच्चे के भरण पोषण और पढ़ाई लिखाई की ज़िम्मेदारी ली , इस संबंध में कटिहार के मजिस्ट्रेट से संस्था की बात हो रही है क़ानूनी तौर पर बच्चे की ज़िम्मेदारी लेने के संबंध में , साथ ही साथ बच्चे के उज्जवल भविष्य को लेकर करके संस्था द्वारा विचार-विमर्श जारी है और डॉ प्रमोद के सिंह द्वारा यह जानकारी मिली है कि बच्चे का कानूनी तौर पर संस्था द्वारा गोद लिया जाएगा जीवन भर के लिए इसके साथ यह संस्था एक माता-पिता और गुरु के भात सेवा करेगी, वही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मदद के लिए आगे आए और परिवार के नज़दीकी सदस्य को नौकरी भी देने की बात कही ।
