भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा 170.5 कुंतल खाद्यान्न सामाग्री

0 28

जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एंव बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के आह्वान पर खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर जवाहरलाल यादव के नेतृत्व एवं प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगरा बादशाहपुर के अध्यक्ष राजीवरत्नम तिवारी, ब्लॉक मंत्री अजीत सिंह के प्रयास से मुंगराबादशाहपुर के शिक्षकों से स्वैच्छिक सहयोग से रुपये चार लाख की धनराशि एकत्रित की गयी।
इस धनराशि से 40 कुन्तल आटा, 60.50 कुंतल चावल, 30 कुंतल प्याज, 22 कुन्तल आलू, 05 कुन्तल दाल, 02 कुंतल चीनी, 10 कुंतल नमक तथा 500 बोतल सरसों का तेल एंव 6000 पैकेट मसाला क्रय कर गरीब परिवारों में वितरण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, और खंड शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव एंव जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में जिलाधिकारी अधिकारी को सुपुर्द किया गया।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ के सहयोग से जनपद के परिषदीय शिक्षकों द्वारा

चलाये जा रहे खाद्दान्न सामाग्री सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही अविस्मरणीय एंव ऐतिहासिक है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मुंगराबादशाहपुर शिक्षकों की सराहना करते हुए जनपद के परिषदीय शिक्षकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण उभरी समस्या को देखते हुए जनपद के जरूरतमंद लोगों को खाद्दान्न सामाग्री उपलब्ध कराने की जो मुहिम हमनें शुरू की है उसको जनपद के शिक्षकों ने शत प्रतिशत मूर्त रूप दिया है जो प्रदेश के दूसरे जनपदों के लिए अनुकरणीय है।
मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीवरत्नम तिवारी ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आह्वान पर मुंगराबादशाहपुर के शिक्षकों ने यह प्रण किया है कि मेरे जनपद में कोई भी परिवार भुखमरी का शिकार नही होने पायेगा।
ब्लॉक मंत्री अजीत प्रताप सिंह ने शिक्षको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब भी समाज के लिये किसी भी प्रकार के सहयोग की बात आती है हमारा दानवीर शिक्षक अपना सहयोग देने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में ही खड़ा होता है।
इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह संजय मिश्रा(मंत्री विशिष्ट बीटीसी), राहुल सिंह, हंसराज सिंह,राजेश प्रचेता, विजय प्रताप, संजय सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, संदीप त्रिपाठी, अनुज सिंह, पृथ्वीपाल, सत्येंद्र उपाध्याय इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More