भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पर्यावरण सेना ने बोझी गांव को किया गया सेनेटाइज, लोगों को बांटे मास्क

0 10

लोगों को स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए किया गया प्रेरित

मानधाता, प्रतापगढ़ । पर्यावरण सेना द्वारा कोरोना के विरुद्ध जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से कोरोना मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करते हए बोझी गांव को सेनेटाइज किया गया।पूरे गांव में गांव की आशा रीना यादव और ललिता देवी ने पर्यावरण सैनिकों के साथ गांव को

सेनेटाइज करते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया और लोगों को मास्क बांटे।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को परास्त करने के लिए लॉक डाउन के नियमों का पालन जरूरी है।न तो घर से कहीं बाहर जाएं और न ही किसी को आने दें।सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से लोगों को अपना कार्य निपटाने के लिए प्रेरित किया गया।पर्यावरण सैनिक राजीव सिंह यादव ने कहा कि कोरोना की जंग जितने के लिए हमें घरों ही रहना होगा और आवश्यक कार्यवश बाहर जाने की स्थिति में मास्क या अंगौछे से अपने चेहरे को ढक कर रखें।
इस मौके पर अर्जुन कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक नमन कुमार तिवारी, अशोक कुमार, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More