हनुमानजी का नाखून बढ़ा, दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । पूरा देश लाकडाउन चल रहा है । ऐसे मे मुँगराबादशाहपुर के लौंह मे स्थिति संकट हरण बालाजी दक्षिण मुख सिद्ध पंचमुखी इच्छा पूर्ति हनुमान मंदिर मे हनुमान जी की स्थापित मूर्ति मे हनुमान के नाखून बढ़ जाने से मंदिर के पुजारी आचार्य पं. सुनील पाण्डेय आश्चर्यचकित हो गए । पुजारी ने कहा कि मै प्रतिदिन जैसे पूजा करता था और पूरे शरीर मे सिंदूर


लगाता था छुटता नही था लेकिन आज जब मै आया पूजा करने देखा कि हनुमानजी का नाखून बढ़ गया और पूरा सफेद हो गया है। पुजारी ने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व ही मेरे सपने मे हनुमानजी आए और बोले मुझे बढ़ियां से स्नान करवा देना । पुजारी के बताने पर आसपास के लोग दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े । पुजारी ने ताला बंद कर दिया और बोले कि जिसको भी हनुमानजी का दर्शन करना हो तो सामान्य दूरी बनाकर एक – एक करके दर्शन करिए । गांव के लोग बारी – बारी से सामान्य दूरी बनाकर हनुमानजी का दर्शन किया ।
