चकबंदी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अपना 1 दिन का वेतन
जौनपुर (सू0वि) । बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी दयानंद सिंह चौहान ने बताया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए स्वेच्छा से चकबंदी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 01 दिन का वेतन रुपए तीन लाख दो हजार सतहत्तर रू मात्र माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया है।
