भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

श्रमिको के लिए बनाये गये ऐप

0 21

जौनपुर (सू0वि)। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है की आयुक्त अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश ने निर्देश दिए है कि ऐसे श्रमिकों जिनका पंजीयन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में है लेकिन जिनके बैंक खातों का विवरण उपलब्ध नहीं है कि जिला वार/ब्लॉक वार सूची अपर मुख्य सचिव ,राजस्व को साफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराई जाए एवं उनके निर्देशन में जिला प्रशासन की सहायता से बैंक खाता नंबर ,बैंक का आईएफएससी कोड ,बैंक शाखा का नाम प्राप्त किए जाएं । इसके अतिरिक्त एक मोबाइल एप बनाए जाने का निर्देश दिए गए हैं जिससे मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर श्रमिक अपना नाम ,मोबाइल नंबर, बैंक खाता एवं अन्य विवरण अपलोड कर सके। उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत रुपये 1000 दिए जा रहे हैं जिसमें कुछ श्रमिकों का खाता संख्या पोर्टल पर उपलब्ध ना होने के कारण उनको यह हितलाभ प्रदान करना संभव नहीं हो पा रहा है। इस हेतु बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खाता का विवरण अपडेट करने हेतु एक मोबाइल ऐप यूपीबीओसीडब्ल्यू बनाया गया है । इस सॉफ्टवेयर को गूगल प्ले स्टोर पर यूपीबीओसीडब्ल्यू डॉट इन के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप इंस्टॉल करने के पश्चात ओपन करने पर यूपीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड का लोगो सामने आएगा, इसके पश्चात श्रमिक के विवरण के सत्यापन हेतु मोबाइल नंबर, पंजीयन संख्या, आधार संख्या की आवश्यकता होगी। इस डाटा को भरने के पश्चात सत्यापित पर क्लिक करेंगे। क्लिक करने के साथ ही मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी संख्या आएगी इस ओटीपी संख्या या डाटा को डाल कर पुनः सत्यापित करेंगे। इसके पश्चात श्रमिक का विवरण जिसमे श्रमिक का नाम, पिता/पति का नाम आएगा। इसके पश्चात आधार नंबर को भी सत्यापित करना होगा। आधार नंबर को डालने के पश्चात मोबाइल नंबर पर पुनः एक ओटीपी नंबर या डाटा आएगा। ओटीपी भरने के पश्चात सत्यापित पर क्लिक करेंगे तथा क्लिक करने के साथ ही श्रमिक के बैंक खाता से संबंधित विवरण की कॉलम आ जाएंगे, उक्त कालम में श्रमिक का नाम स्वतः फीड रहेगा । इसके पश्चात श्रमिक द्वारा अपना बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम एवं बैंक शाखा भरना होगा । इसके पश्चात अपडेट पर क्लिक करने पर रिकॉर्ड अपडेट की सूचना आ जायेगी जिसे ओके करने के पश्चात बैंक सम्बन्धी डाटा अपलोड हो जाएगा

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More