सब्ज़ी उत्पादक कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला उद्यान अधिकारी ने किया क्षेत्र का भ्रमण
बहराइच । जिलाधिकारी शम्भु कुमार के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ तथा योजना प्रभारी आर.के. वर्मा के विगत दिवस ग्राम-गंगापुर, मधवापुर, नैनिहा, सुजौली, कारीकोट, सेमरी घटही, सेमरी मलमला, बोझिया, मझाव आदि ग्रामों के परवल, कुन्दरू, टमाटर आदि के उत्पादक कृषकों से सम्पर्क कर उन्हें अवगत कराया गया कि कोविड-19 कोरोना लाक डाॅउन के अन्तर्गत कृषि उत्पाद (सब्जी आदि) के विक्रय पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबन्ध नहीं है। कृषक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने उत्पाद को नैनिहा मण्डी में विक्रय कर सकते हैं। किसी प्रकार की असुविधा होनेे पर उद्यान अधिकारी के मो.न. 9411947376 तथा योजना प्रभारी के मो.न. 9415061225 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला उद्यान अधिकारी ने यह भी बताया कि उनके द्वारा सभी सम्बन्धित थानाध्यक्षों से सम्पर्क करने पर बताया गया कि किसी भी कृषक को कृषि उत्पाद को विक्रय हेतु ले जाने पर नहीं रोका जा रहा है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी, मोतीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा तहसील के सभी आढ़तियों के साथ बैठक कर सभी को पास जारी कर दिये गये साथ ही क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों द्वारा अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
जिला उद्यान अधिकारी ने यह भी बताया कि गंगापुर मण्डी मेें कृषकों, राजस्वकर्मी, मण्डी कर्मियों, एवं आढ़तियोें केे साथ भी बैठक की गयी। जिसमें आढ़तियों द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें तहसील स्तर से पास जारी कर दिये गये हैं। प्रदेश के बाहर की मण्डियों में माॅग कम होने केे कारण कुन्दरू बाहर कम भेजा जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के बाहर जयपुर तथा प्रदेश में देवरिया, जौनपुर, बलरामपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, हरदोई, गोण्डा, सुल्तानपुर, लखनऊ, गोरखपुर आदि जनपदों को परवल की आपूर्ति माॅग के अनुसार की जा रही है।
यहाॅ पर कृषकों द्वारा यह बताये जाने पर कि नैनिहा मण्डी का संचालन रात्रि मेें किया जाता है इस सम्बन्ध में मण्डी सचिव को स्थिति से अवगत कराते हुए मण्डी का संचालन दिन में कराये जाने के साथ ही यह भी अपेक्षा की गयी कि मण्डी संचालन के पर्यवेक्षण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित कर दें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय, लाल बहादुर शुक्ल, क्षेत्रीय लेेखपाल स्वदेश निगम, मण्डी निरीक्षक रमेश मौर्य, ग्राम प्रधान गंगापुर, आढ़ती तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
