उप जिलाधिकारी बीकापुर द्वारा किया गया गौशाला का औचक निरीक्षण

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। सोमवार को चौरे बाज़ार क्षेत्र के चंदौली ग्राम पंचायत के दखिनवारा गांव में स्थित कान्हा उपवन गौशाला का उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित ग्राम सचिव सुरेश कुमार, चौकीदार राकेश कुमार तथा विकास मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसम के बदलाव व अत्यधिक गर्मी और गंदगी होने के कारण पशुओं में विभिन्न प्रकार के संक्रमित रोगों के होने का खतरा हो सकता है।इसलिए आवश्यक है कि पशुओं के देखरेख और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। यदि गौशाला में कोई पशु बीमार होता है,या मृत होने की सूचना मिलती है तो उसका सारा उत्तर दायित्व ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव का ही होगा। गौशाला में पर्याप्त रूप से पौष्टिक चारे का इंतजाम होना चाहिए और प्रतिदिन हौज में पानी का बदलाव करके साफ पानी भरा जाना चाहिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी के अलावां एडीओ पंचायत रविंद्र नाथ पांडे, बीडीओ अमित त्रिपाठी, जेई आरडी सचिन पटेल, पशु चिकित्सा धिकारी डॉ विजय बहादुर वर्मा, ग्राम सचिव सुरेश कुमार तथा रोजगार सेवक अजय यादवआदि लोग उपस्थित रहे।
