भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग गांव में पकड़ा गया अवैध शराब का मामला

0 28

Bhartiya Sahara

शिवकुमार तिवारी के रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग गांव में कच्ची शराब का मामला पकड़ा गया है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि रजौरा पांडेय का पुरवा निवासी मनोराम पुत्र चैतू द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन करते हुए अपने घर पर भीड़ इकट्ठा करके अबैध कच्ची शराब की बिक्री की जा रही थी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एस०आई० चंद्रशेखर यादव द्वारा आरोपी को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 269, 271,188 आईपीसी और 3 महामारी अधिनियम तथा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान किया गया है।तथा दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के नन्दरौली गांव का है, रात में गश्त पर निकले एस०आई० अंजनी कुमार प्रजापति द्वारा मुखबिर की सूचना पर नरौली गांव निवासी कोटेदार श्यामलाल और उसके पुत्र पवन कुमार को शराब बनाने के उपकरण और 20 लीटर कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More