भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

उत्तर प्रदेश मे कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या पहुँची 480

0 23

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या रविवार को 480 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 है। प्रदेश के 41 जिले इस बीमारी की चपेट में हैं। प्रसाद ने बताया कि सोमवार से चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण शुरू कर रहे हैं। इसमें वे चिकित्सक जिनके पास समय है और वे टेली सलाह (फोन के जरिए) देना चाहते हैं, पंजीकरण करेंगे। काल सेंटर 18001805145 पर घर से कॉल कर सलाह ली जा सकती है। इसके लिए काउंसलर लगाए गए हैं जो उनकी बात लोगों से कराते हैं। हम सरकारी और सेवानिवृत्त चिकित्सकों का पूल बनाकर उनकी सेवाएं लेंगे। उन्होंने बताया कि नमूनों की व्यवस्था में काफी प्रगति हुई है। कल 1,640 नमूनों की जांच की गई। शुरू में डेढ सौ से दो सौ नमूनों की जांच हो पा रही थी, जिसे बढ़ाकर आठ सौ किया गया। अब यह आंकडा 1,600 को पार कर गया है। जल्द ही 2,000 से अधिक नमूनों की जांच की सुविधा होगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या 576 है जबकि क्वारंटाइन में यह संख्या 8,084 है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More