भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

छत्तीसगढ़ मे संक्रमितों की संख्या हुई 25

0 30

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में कोरोना वायरस संक्रमण के सात अन्य मामलों की पुष्टि हुई है। अभी तक शहर के 16 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ में कुल 25 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरबा जिले के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कटघोरा शहर के पुरानी बस्ती इलाके से सात लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है, वे सभी पिछले दिनों पुरानी बस्ती के मस्जिद में रह रहे तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 16 सदस्यों के संपर्क में आए थे। कटघोरा की एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमित लड़के के संपर्क में आए लोगों को पृथक वास में रखा है तथा सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More