गरीबों की सेवा,परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता – विशम्भर दूवे
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना महामारी को लेखर पूरा देश लाकडाउन चल रहा है । ऐसे मे डेली कमाने डेली खाने वालों के सामने आर्थिक संकट पैदा होता जा रहा है । गरीबों के हित के लिए सरकार के साथ – साथ तमाम सामाजिक संस्थाऐं आगे आकर जरूरत की सामग्री वितरित कर रही हैं । वहीं मुँगराबादशाहपुर के जंघई



रोड पर स्थापित गुरूकुल मे जन सहयोग से अनवरत चल रही सीता रसोईं के माध्यम से जरूरत मन्दों में प्रतिदिन 500 पैकेट भोजन वितरित किए जाते हैं। इसी क्रम में आज ग्राम गोधुवाँ, मादरडीह,इटहरा, भैरोपुर, नौवाडाड़ी बनबासी बस्तियों में भोजन पैकेट बाटें गए। सीता रसोईं के

मुख्य व्यवस्थापक विहिप जिला मंत्री विशम्भर दुबे ने कहा कि इस संकट की घड़ी में अपने आस पास के जरूत मन्दों का ध्यान रखना चाहिए । गरीबों की सेवा,परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष शिवगोविंद साहू, अरविद साहू, राजीव जायसवाल, शुभम दुबे पप्पू मोदनवाल उपस्थित रहे।
