केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन शाहगंज संगठन के तरफ से आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपये का चेक
जौनपुर (सू0वि) । कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को मात देने के लिए कोरोना वारियर्स एवं संक्रमित व्यक्तियों के लिए मास्क, सेनेटाइजर, दवा एंव अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए समाज का हर वर्ग अपने सामर्थ के अनुसार तन मन एंव धन मदद के लिए आगे आ

रहा है। इसी भावना से प्रेरित होकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन शाहगंज के अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता ने संगठन की तरफ से कोरोना आपदा राहत कोष में 51 हजार रूपये का चेक जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को सौंपा।
