725 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। देश में चल रहे लाक डाउन के दौरान जहां लोगों को खाने पीने की चीजें मुहैया हो पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लॉक डाउन के दौरान बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट कस्बे में अवैध गांजे की बिक्री कर रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस द्वारा 725 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर के एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए युवक का चालान किया गया है। एसएसआई राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुरुवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर खजुरहट निवासी मुंदर को प्रानपुर मोड़ के पास से 725 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी का चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी अरसे से अवैध गांजा बिक्री के धंधे में संलिप्त था।
