जिलाािधकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम विशेसरपुर एवं महमदपुर में जाकर गरीबो को राशन तथा भोजन के पैकेट वितरित किये
जौनपुर (सू0वि) । जिलाधकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा ग्राम विशेसरपुर में धरकार जाति के परिवारों को राशन तथा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। फेरी लगाने वाले इदरीश तथा जलालुद्दीन को राशन तथा भोजन के पैकेट दिए तथा उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि इनका नाम सूची में दर्ज


कर रु.1000 की सहायता राशि जो शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है वह उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी द्वारा महमदपुर की नट बस्ती के परिवारों को राशन तथा भोजन के पैकेट दिए गए।
