भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गैस एजेन्सी/हॉकर से निःशुल्क गैस मांगने अथवा लेने का दबाव न बनायें – डीएम

0 20

जौनपुर (सू0वि) जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस आपदा/महामारी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अन्तर्गत उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन धारकों को एल0पी0जी0 निःशुल्क रिफिल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि शासन द्वारा ऑयल कम्पनियों के माध्यम से सम्बन्धित उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के बैंक

खाते में निर्धारित धनराशि प्रेषित की जायेगी। उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारक अपने से सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर बुकिंग कराते हुए उक्त धनराशि को अपने खाते से निकालकर गैस का निर्धारित मूल्य हॉकर/गैस एजेन्सी को देकर प्राप्त कर सकते है। जनपद के समस्त उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों से अनुरोध है कि वे गैस एजेन्सी/हॉकर से निःशुल्क गैस मांगने अथवा लेने का दबाव न बनायें, बल्कि शासन से गैस रिफिल की निर्धारित धनराशि उनके खाते में प्राप्त होने के उपरान्त ही सम्बन्धित गैस एजेन्सी/हॉकर को गैस का मूल्य देकर प्राप्त करेंगे। उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को निःशुल्क गैस प्राप्त करने के लिए जो धन की आवश्यकता होगी, वह शासन द्वारा उनके खातों में प्रेषित कराया जा रहा है। सम्बन्धित ऑयल कम्पनी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्यवाही प्रक्रिया में है और यथाशीघ्र उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों के खाते में पैसा उपलब्ध कराया जायेगा। इस सम्बन्ध में यदि किसी भी उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक को इससे सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो नोडल उज्ज्वला, जौनपुर नीरज कुमार के मोबाइल नम्बर-7898684272 से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More