लेखपाल ऐसे लोगो को चिन्हित कर ले जो वास्तव में गरीब है, ताकि उनका राशन कार्ड बनवाकर राशन दिया जा सके – डीएम
जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम में जो भी लोग दवा, राशन अथवा भोजन हेतु फोन कर रहे है उनको सम्बन्धित वस्तु के आपूर्तिकर्ता का न. अवश्य दे तथा संबंधित आपूर्तिकर्ताओं को भी कन्ट्रोल रूम में फोन करने वाले व्यक्ति का नाम तथा फोेन न अवश्य बताएं, जिससे उस व्यक्ति तक सम्बन्धित वस्तु पहुचं सके। प्रत्येक 02 घण्टे बाद फीडबैक लेकर जानकारी करे कि फोन करने वाले व्यक्ति के पास समान पहुचां है कि नही । साथ ही पूरा विवरण रजिस्टर पर अंकित करें ।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील मुख्यालय सदर में बने कम्यूनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ज्ञानेन्द्र सिंह को निर्देश दिया कि कन्ट्रोल रूम में आने वाले फोन को रजिस्टर बनाकर अकिंत करे। उन्हाने कन्ट्रोल रूम का मो.न. 7388439175 सभी प्रधानों को देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल ऐसे लोगो को चिन्हित कर ले जो वास्तव में गरीब है, ताकि उनका राशन कार्ड बनवाकर राशन दिया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखे पेट न सोये।
