भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण फैसला, लॉक डाउन में भी खुली रहेंगी खाद बीज एवं कीटनाशक की दुकानें

0 20


अरविंद सिंह की रिपोर्ट
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए पूरे देश में लाख डाउन है इसी बीच आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत की घोषणा की है। लॉक डाउन के दौरान भी खाद बीज एवं कृषि रक्षा रसायनो की थोक और फुटकर दुकाने पहले की तरह खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन द्वारा इस संबंध में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों, एसएसपी और एसपी को इसके संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं एवं इसकी आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए खाद बीज और रसायन बनाने वाली कंपनियों, लोडिंग और अनलोडिंग में लगे श्रमिकों और इनकी आपूर्ति के लिए परिवहन में लगे वाहन भी छूट के दायरे में आएंगे। इसी क्रम में कटाई के लिए प्रयुक्त कंबाइन हार्वेस्टर और जरूरी श्रमिक भी छूट के दायरे में आएंगे। मालूम हो कि इस वर्ष फरवरी मार्च के महीने में अप्रत्याशित मौसम की मार से किसान बेहाल हैं। मौजूदा समय में किसानों की आलू, मटर, सरसों और चना की फसलें खेतों अथवा खलिहान में पड़ी हैं गेहूं की फसल भी तैयार होने की कगार पर है। ऐसे में किसानों को चिंता होने लगी थी कि लाक डाउन की स्थिति में अपने उपज को सुरक्षित कैसे करें। सरकार के इस फैसले से परंपरागत किसानों के साथ साग सब्जी की बुवाई करने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। किसानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More