आलू किसानों को अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा लाक डाउन में मिली छूट

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने आलू किसानों की उपज एवं उसके रखरखाव में होने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए आलू को घर से कोल्ड स्टोरेज तक ले जाने के लिए ट्राली व ट्रक अथवा अन्य वाहन को लाक डाउन के दौरान छूट प्रदान की है चाहे वह सरकारी अथवा निजी दोनों तरह के कोल्ड स्टोरेज में अपनी आलू ले जा सकते हैं। इसके साथ ही कोल्ड स्टोर के कर्मियों व किसानों के उत्पाद को ट्रक से उतारने और कोल्ड स्टोर में रखने वाले श्रमिकों को भी लाक डाउन के दौरान कोल्ड स्टोर तक आने-जाने की छूट प्रदान की है। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सभी अपर जिलाधिकारी सभी उपजिलाधिकारी समस्त शीतगृह के स्वामियों एवं अधीक्षक राजकीय उद्यान और समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजकर इस के संदर्भ में स्वीकृति प्रदान की है। जिससे आलू भंडारण को लेकर होने वाली समस्या से किसान मुक्ति पा सकेंगे।
