शासन प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा – अरविंद यादव
हरकत में आई मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सड़क पर तफरी मार रहे युवकों को लठियाया –बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । शासन द्वारा जौनपुर जिले के साथ ही पूरे हिन्दुस्तान को लाक डाउन घोषित करने एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से सड़कों पर नहीं निकलने की बार बार अपील किए जाने के बावजूद कतिपय लोगों द्वारा इसे अनसुना कर जहां सड़कों पर तफरी मारने का क्रम क्रम जारी है वही बुधवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे क्षेत्र भ्रमण पर निकले बदल बल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने
सड़कों पर तफरी मार रहे लोगों को जमकर क्लाश ली तथा उनकी दैहिक समीक्षा कर दिया ।जिसे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया तथा वे सिर पर पैर रख भाग खड़े हुए । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने नगर के जंघई रोड पर निर्धारित समय सीमा के बाद शाम लगभग आठ बजे तक दुकान खोल कर बैठने वाले दुकानदारों की भी जमकर क्लाश लेते हुए दुबारा समय सीमा के बाद दुकान खुली पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि नियमों का उल्लघंन करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बार बार अपील किए जाने के बाद भी मनमानी करने की सूचना मिल रही है । उन्होंने बताया कि गुरुवार से ऐसे लोगों से पुलिस प्रशासन शक्ति से पेश आएगा । उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा । शासन प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी । इस मौके पर का० बिमल द्विवेदी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
