भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नगरपालिका पूरी मुस्तैदी के साथ नगर को सेनेटाइज करने में जुटा

0 13

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देश मे लाकडाउन 21 दिनो के लिए करने का निर्देश दिया है । ऐसे मे कोरोनावायरस (कोविड -19 ) महामारी से लोगों को बचाने हेतु मुँगराबादशाहपुर नगर क्षेत्र को सेनेटाइज करने का कार्य नगर पालिका परिषद पूरी मुस्तैदी से कर रहा है । नगरपालिका इस वैश्विक महामारी से जंग

लड़ रहा है । पूरे नगर मे नगर मे साफ सफाई को लेकर नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं ।

नगरपालिका परिषद के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने लोगों से घरों में रहने की अपील की । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग भीड़भाड़ में जाने से बचें । जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकले । उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए जगह जगह होल्डिंग लगवाएं गये है । इस दौरान सफाई कर्मचारी मास्क एवं ग्लव्ज के साथ अपने को सुरक्षित रखते हुए नगर की सड़कों गलियों एवं नालियों की सफाई कर केमिकल मशीन से नालियों सड़कों के साथ ही साथ आसपास के घरों को सेनेटाइज करते हुए देखे गए । नगरपालिका परिषद के ट्रैक्टर द्वारा जहाँ साफ सफाई संबंधित कार्य किया जा रहा है वहीं ट्रैक्टर मे लगा होल्डिंग और उसमे लिखा संदेश लोगों को जागरूक भी कर करा है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More