ईअर फोन लगा रेलवे ट्रैक पर टहल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव के निकट मंगलवार की सुबह ईअर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर टहलना युवक को तब मंहगा पड़ गया जब वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया । जिससे उसकी घटना-स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार बिंद( रेलवे ट्रैक कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए टहल रहा था । इसी दौरान वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी पहुंच कर उसे अपनी चपेट में ले लिया ।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया ।
