ब्रेकिंग न्यूज , जौनपुर मे मिला कोरोना वायरस का मरीज , जिला हुआ अंतिम आदेश तक लाकडाउन
जौनपुर। कोरोना वायरस धीरे – धीरे अपना पाँव पसारता चला जा रहा है । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में एक कोरोनावायरस पॉजीटिव केस पाया गया है इसको दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देश प्राप्त हुए हैं कि जनपद जौनपुर को भी लाकडाउन किया जाए। जनपद जौनपुर को भी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक लाकडाउन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि जिले में पहला कोरोना मरीज पाए जाने से जिले में हड़कम्प मच गया। उक्त मरीज का नाम मो. असहद 30 वर्ष बताया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट 23 मार्च यानि आज ही मिली है। उसकी जांच दो दिन पूर्व करायी गयी थी। बता दें कि उक्त मरीज कुछ दिन पूर्व सउदी से अपने घर आया था। वह शहर के उर्दू बाजार के पास स्थित फिरोशपुर का निवासी बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने
पुलिस अधीक्षक से अनुरोध है किया है कि कृपया लाकडाउन का पालन कराने का कष्ट करें। साथ ही साथ बॉर्डर पर भी फोर्स की तैनाती कर जनपद की सीमाओं को भी सील कर दिया जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारीगण को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है ।
