नौएडा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू लागू है। लोगों ने इसका पूरा समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है। अब नोएडा प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जनता कर्फ्यू के समय को बढ़ाया जाएगा। पहले यह सिर्फ रविवार को सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक के लिए प्रस्तावित था। लेकिन नोएडा प्रशासन ने इसे बढ़ाकर सोमवार सुबह छह बजे तक के लिए कर दिया है।