भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कोरोना वायरस से बचने के लिए चेयरमैन ने पालिका कर्मचारियों को वितरित किया सभी उपकरण

0 19

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। कोरोना वायरस पर जागरूकता एवं बचाव को लेकर नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर के अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कर्मचारियों को बचाव के बाबत जानकारी साझा करते हुए सेनेटाइजर युक्त मास्क तथा बचाव के सभी उपकरण वितरित किया। चेयरमैन ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से 14 घंटे के

जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है । इसके पीछे संपूर्ण देश वासियों के जीवन रक्षा का एक बहुत बड़ा वैज्ञानिक विचार है । हम सभी देशवासियों को इसका अनुपालन अवश्य करना चाहिए ।

ज्ञात हो कि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि कोरोना वायरस अब महामारी का रूप ले चुकी है जिसका एक मात्र उपाय सावधानी है। उन्होंने सभी जनमानस से 22 मार्च को सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक घर मे रहने की अपील किया । जनता कर्फ्यू का समर्थन करने का आग्रह किया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर की अधिशाशी अधिकारी मीनााक्षी चतुर्वेदी, विश्वंभर दुबे, के साथ नगरपालिका के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More