भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

स्नातकों और शिक्षकों की की समस्याओं के लिए मै संघर्ष करता रहूँगा – ओम प्रकाश सिंह

0 15

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । विधान परिषद का गठन जिस कार्य हेतु हुआ उस फर जनप्रतिनिधियों ने उचित ढ़ंग से कार्य नही किया । स्नातकों के बीच मे मै जाकर मिल रहा हूँ लोग शिकायत करते हैं । उक्त बाते मुँगराबादशाहपुर मे एक जन संपर्क के दौरान प्रेस से बातचीत के दौरान वाराणसी स्नातक निर्वाचन खण्ड विधान परिषद के प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने कही । उन्होंने कहा कि मै वायदा नही विश्वास दिलाता हूँ कि विधान परिषद मे पहुचने के बाद स्नातकों की समस्याओं का भरपूर निदान कराने का प्रयत्न करूंगा । ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे जो शिक्षक बंधु हैं उनकी पेंशन संबंधी जो समस्याएं हैं उसके लिए संघर्ष करना साथ ही वित्त विहीन शिक्षक बंधु हैं उनके लिए समायोजन कराना , उनके लिए कार्य को करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी । उन्होंने कहा कि शिक्षक बंधुओं की जो लंबित समस्याएं होगी उसके लिए मै निरन्तर कार्य करता रहूँगा । शिक्षा मित्रों के ऊपर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जो योग्य हैं और जो दस वर्षों तक कार्य किया हो अनुभव हो गया हो ग्रेजुएट हो उसको सहायक अध्यापक बना देना चाहिए । ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बहुत सारे विभागों मे दस साल की सर्विस करने के बाद उनका प्रमोशन कर दिया जाता है । ज्ञात हो कि ओम प्रकाश सिंह पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के प्रतिनिधि और जनता इंटर कालेज खपरहाँ जौनपुर के प्रवक्ता भी हैं । पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के बारे मे ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह एक कर्मठ, कुशल, योग्य संगठन कार्यकर्ता हैं । साथ ही ओ जनता की भलाई और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More