भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

खेत मे युवती की मिली लाश से क्षेत्र मचा हड़कंप

0 10

मुंगरा बादशाहपुर , जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनगांव तरहठी में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार की सुबह खेत में युवती की लाश मिली । उसके गले में रस्सी बंधी थी। युवती सोमवार की रात से ही घर से लापता थी। आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर हत्या करने के बाद शव को घर के पीछे फेंका गया सुबह में परिवार का कोई सदस्य देखा देखने पर शोर मचाया तो मौके पर गांव के बहुत से लोग इकट्ठे हुए और फोन द्वारा सूचना थाना अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अरविंद कुमार यादव को दिया गया । सूचना

मिलते ही आनन फानन मे मौके पर फोर्स के साथ थाना अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर पहुंच गए । घटना स्थल पर डाग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है । ज्ञात हो कि तरहठी गांव निवासी लालजी शुक्ल की पुत्री लक्ष्मी शुक्ला उम्र 23 वर्ष सोमवार की रात अचानक घर से लापता हो गई थी । परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह घर के पीछे झाड़ियों में लक्ष्मी की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले में रस्सी फंसी हुई थी, जिससे गला कसने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की। सीओ मछलीशहर घटना स्थल पर पहुंचे और लाश को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर ने कहा कि रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More