जमालपुर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने 75 रनों से सजईकला क्रिकेट क्लब को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
पवारा ,जौनपुर । जय महाकाल स्टेडियम पवारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा पवारा के बगल में डे नाइट मैच का समापन किया गया । समापन के इस क्रिकेट प्रतियोगिता में शरद दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । मुख्य अतिथि ने विजयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहे यही मेरी शुभकामनाएं है । हारने वाली टीम को भी बधाई देते हुए शरद दूवे ने कहा कि इसी तरह लगन से खेलते रहे मंजिल जरूर मिलेगी । मुख्य अतिथि शरद दुबे के द्वारा कमेटी को विशेष सहयोग रहा । विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित



यादव युवा नेता मौजूद रहे । जमालपुर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब जमालापुर ने 75 रनों से सजईकला क्रिकेट क्लब सजई कला को हरा कर प्रथम स्थान पर रही । प्रथम इनाम 5100 सौ रुपए राजेश कुमार दुबे उर्फ मटरू दुबे पूर्व ग्राम प्रधान पवारा के सौजन्य से दिया गया । द्वितीय इनाम 4100 सौ रूपये योगेश उर्फ बंटी सेठ प्रोपराइटर यस ज्वेलर्स के सौजन्य से दिया गया । तृतीय इनाम 3100सौ रूपये विकास जायसवाल के सौजन्य से मुंगरा बादशाहपुर टीम ने प्राप्त किया । जय महाकाल स्टेडियम के अध्यक्ष प्रांजल जायसवाल ने लोगों का आभार तहे दिल से देते हुए धन्यवाद दिए। इस मौके पर मोनू गुप्ता, संदीप मौर्य, सम्राट ठाकुर ,वीरू सिंह ,अमन सेठ, पवन मोदनवाल ,गणेश मोदनवाल, अभिषेक मोदनवाल, आशीष चौरसिया, राज श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अजय मोदनवाल मौजूद रहे । लाइट एंड साउंड की उत्तम व्यवस्था दुर्गा लाइट कंपनी के प्रोपराइटर भीम द्वारा किया गया । राकेश कुमार दुबे भारतीय सहारा ब्यूरो चीफ तहसील मछली शहर
