सबेली ग्राम सभा का विकास ही हमारा लक्ष्य है – अनिल नेता
सुजानगंज, जौनपुर । सबेली ग्राम सभा का संपूर्ण विकास ही हमारा लक्ष्य है। जनता ने अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया तो विकास के आइने में जनपद में पहला स्थान सबेली का ही होगा । उक्त बातें भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान अनिल पाण्डेय ( नेता ) ने कहा । उन्होंने कहा कि विकास की आंधी सबेली से शुरू होगी। नेता ने कहा कि मैं सिर्फ विकास की ही बात करता

हूं। एक दिन यही जनता मुझे अपना आशीर्वाद देकर सबेली का ग्राम प्रधान बनाएगी ऐसा मेरा विश्वास है। अनिल नेता ने कहा कि जिस गांव में मैं पढ़ा जिस गांव में मैं पला और जिस गांव ने मुझे जीने की सांस दी उस गांव का मै प्रतिनिधि बनकर विकास करके गांव का अपने ऊपर से ऋण उतारना चाहता हूं। अनिल ने कहा कि मै गांव का एक सेवक बनकर कार्य करना चाहता।
