भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज द्वारा प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया

0 9

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । क्षेत्र के जंघई रोड स्थिति द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज परिसर मे छात्र/ छात्राओं को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मे प्रति वर्ष बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए छात्र/ छात्राओं का पुरष्कार समारोह किया

जाता चला आ रहा है । इस वर्ष भी लगभग 700 बच्चों को उनके प्रतिभा के अनुसार स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर अनिल तिवारी सहित जहाँ तमाम गणमान्य ब्यक्तियों के हांथो क्षात्र/ छात्राओं को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया वहीं भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र व सब की नजर के संपादक एस. एस. पाण्डेय के हांथो भी छात्र/ छात्राओं को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । पुरस्कार वितरण समारोह मे लोगों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर अनिल तिवारी ने कहा कि द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज द्वारा जो बच्चों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मानित किया जाता है यह बड़ा ही सराहनीय कदम है । वहीं भारतीय सहारा के प्रधान संपादक एस. एस. पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुरस्कार से बच्चों की काबिलियत के बारे मे जहां पता चलता है वहीं बच्चों का उत्साह वर्धन भी होता है । उन्होंने कहा कि द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज द्वारा जो यह पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है यह सराहनीय है । ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने का मार्ग मिल जाता है । द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा कि पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से निरंतर चलता आ रहा है । प्रबंधक ने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है । द्विवेदी ने कहा कि मेरा एक ही मकसद है बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना । एक सवाल के जवाब मे प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय द्वारा जिन छात्राओं के पिता नही हैं या भीषण बिमारी से ग्रस्त है उन छात्राओं को निःशुल्क मे शिक्षा प्रदान किया जाता है । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मिश्र ने उपस्थित लोगों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सम्मानित होने वाले सभी छात्र/ छात्राओं को आगे निरंतर इसी तरह से मेहनत करते रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि इसी तरह और सभी बच्चों को मेहनत करना चाहिए ताकि उन्हें भी पुरस्कृत किया जा सके । इस मौके पर पंकज पाण्डेय, गोपाल शेखर पाण्डेय , राजन सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाप एवं क्षेत्र से आए हुए तमाम अभिभावक गण उपस्थित थे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More