सड़क हादसों में सात लोगों की गई जान
मुरादाबाद / दिल्ली । उत्तर प्रदेश में आज सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों ने जान गवां दी। पहला हादसा मुरादाबाद में हुआ जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने थ्री-व्हीलर को रौंदा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दूसरा हादसा कन्नौज के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है।
