भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के लिए 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची किया जारी

0 10

दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव ( 2020) के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में मंजूरी के बाद जो सूची जारी हुई है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनका पूरे मंत्रिमंडल का नाम शामिल है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, 46 मौजूदा विधायकों और एक पुराने हारे हुए उम्मीदवार पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ चुके तीन उम्मीदवारों आतिशी, दिलीप पांडेय और राघव चड्ढा को विधानसभा चुनाव में उतारा है। इन्हें मौजूदा विधायकों को टिकट काटकर चुनावी दंगल में उतारा गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समते कैलाश गहलोत, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम समेत अन्य सभी मंत्री अपनी पुरानी सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पिछली बार 6 महिलाओं की तुलना में इस बार आठ महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी का कहना है कि वह चुनाव घोषणा के बाद कराए गए सर्वे के आधार पर टिकट के नामों का फैसला किया है। जिस सीट पर जो मजबूत उम्मीदवार था उसे टिकट दिया गया है। जहां मौजूदा विधायक की स्थिति कमजोर थी, वहां नए उम्मीदवार उतारे गए हैं।

23 नए उम्मीदवारों में बदरपुर से पार्टी ने राम सिंह नेताजी और गांधीनगर से नवीन चौधरी को टिकट दिया गया है। इनके सहारे स्थानीय समीकरणों के साथ गुर्जर वोटरों को साधने का प्रयास किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को द्वारका से दंगल में उतारा गया है। संजीव झा, ऋतुराज और विनय मिश्रा जैसे नेताओं के जरिए पूर्वांचल को साधने की कोशिश की गई है।
पार्टी ने इस बार महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। वर्ष 2015 में हुए चुनावों में पार्टी ने छह महिलाओं को टिकट दिया था। इस बार यह संख्या बढ़ाकर आठ की गई है। चांदनी चौक से जीती अलका लांबा कांग्रेस में चली गई थीं। पिछली बार की पांच महिलाओं के अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेता आतिशी, धनवंती चंदेला और राजकुमारी ढिल्लन को टिकट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट

  1. नरेला- शरद चौहान
  2. बुराड़ी- संजीव झा
  3. तिमारपुर- दिलीप पांडे
  4. आदर्श नगर- पवन शर्मा
  5. बादली- अजेश यादव
  6. रिठाला- महेंद्र गोयल
  7. बवाना- जय भगवान उपकार
  8. मुंडका- धर्मपाल
  9. किराड़ी- ऋतुराज झा
  10. सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार
  11. नांगलोई- जत रघुविंदर शोकेन
  12. मंगोलपुरी- राखी बिड़लान
  13. रोहिणी- राजेश बंसीवाला
  14. शालीमार बाग- बंदना कुमारी
  15. शकूरबस्ती- सत्येंद्र जैन
  16. त्रिनगर- जितेन्द्र तोमर
  17. वजीरपुर- राजेश गुप्ता
  18. मॉडल टाउन- अल्कलेश पति त्रिपाठी
  19. सदर बाजार- सोमदत्त
  20. चांदनी चौक- प्रह्लाद सिंह साहनी
  21. मटियामहल- शोएब इकबाल
  22. बल्लीमारान- इमरान हुसैन
  23. करोलबाग- विश्व रवि
  24. पटेल नगर- राज कुमार आनंद
  25. मोती नगर- शिव चरण गोयल
  26. मादीपुर- गिरीश सोनी
  27. राजौरी गार्डन- धनवती चंदकला
  28. हरि नगर- राजकुमारी
  29. तिलक नगर- जनरैल सिंह
  30. जनकपुरी- राजेश ऋषि
  31. विकासपुरी- महिंदर यादव
  32. उत्तम नगर- नरेश बालयान
  33. द्वारका- विनय कुमार मिश्र
  34. मटियाला- गुलाब सिंह यादव
  35. नजफगढ़- कैलाश गहलोत
  36. बिजवासन- बीएस जून
  37. पालम- भावना गौड़
  38. दिल्ली छावनी- वीरेंद्र सिंह
  39. राजेंद्र नगर- राघव चड्ढा
  40. नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
  41. जंगपुरा- प्रवीण कुमार
  42. कस्तूरबा नगर- मदन लाल
  43. मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
  44. आर के पुरम- प्रमिला टोकस
  45. महरौली- नरेश यादव
  46. छतरपुर- करतार सिंह तंवर
  47. देवली- प्रकाश जरवल
  48. अम्बेडकर नगर- अजय दत्त
  49. संगम विहार- दिनेश मोहनिया
  50. ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
  51. कालकाजी- आतिशी
  52. तुगलकाबाद- सही राम पहलवान
  53. बदरपुर- राम सिंह नेताजी
  54. ओखला- अमानतुल्लाह खान
  55. त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार मचरौलिया
  56. कोंडली- कुलदीप कुमार (मोनू)
  57. पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया
  58. लक्ष्मी नगर- नितिन त्यागी
  59. विश्वास नगर- दीपक सिंगला
  60. कृष्णानगर- एसके बग्गा
  61. गांधीनगर- नवीन चौधरी (दीपू)
  62. शाहदरा- राम निवास गोयल
  63. सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम
  64. रोहतास नगर- सरिता सिंह
  65. सीलमपुर- अब्दुल रहमान
  66. घोण्‍डा- एसडी शर्मा
  67. बाबरपुर- गोपाल राय
  68. गोकलपुरी- सुरेंद्र कुमार
  69. मुस्तफाबाद- हाजी यूनुस
  70. करावल नगर- दुर्गेश पाठक
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More