भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सेवा करने का मौका मिला तो जनपद की दशा और दिशा बदल दूँगा – विनय पाण्डेय

0 12

प्रयागराज । क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मौका मिला तो प्रयागराज जनपद की दशा और दिशा बदल दूँगा । उक्त बाते “भारतीय सहारा” से बातचीत के दौरान भाजपा नेता विनय पाण्डेय ने कहा ।उल्लेखनीय है कि विनय पाण्डेय किसी परिचय के मुस्ताद नही है । विनय पाण्डेय समाजसेवा, छात्र राजनीति, फिर जनता की सेवा करने के लिए राजनीति मे कदम रखा । किसानों, गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों के हित के लिए समय – समय पर हमेशा आवाज उठाते विनय

पाण्डेय चले आ रहे हैं । विनय पाण्डेय ने कहा कि मै भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर क्षेत्र की जनता के बीच रातदिन एक करके पार्टी के उद्देश्यों का प्रचार – प्रसार करता चला आ रहा हूं । एक सवाल के जवाब मे विनय पाण्डेय ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया और जनता ने अपना आशिर्वाद दिया तो प्रयागराज से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़कर जनपद का सर्वांगीण विकास कराऊंगा । पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वायदा नही सिर्फ विकास मे विश्वास रखती है । भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास । आपको बता दें कि विनय पाण्डेय इसके पहले भी ब्लाक प्रमुख व विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं । उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को साकार करते हुए अटल जी , मोदी जी व योगी जी के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य को जन – जन तक पहुचाते हुए एक जन सेवक के रूप मे कार्य करता रहूंगा ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More