भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ग्रामीणों ने भू माफियाओं द्वारा हो रहे तालाब के कब्जे को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार

0 13

मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पकड़ी में स्थित तालाब जिसका रकबा लगभग 2 बीघा है, उस तालाब के अवैध कब्जे को लेकर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने आरोप लगाया कि तालाब को दबंग किस्म के भूमाफिया जिनका नाम रामधनी सेठ है उनके द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा मना करने पर ग्रामीणों को धमकी देने के साथ ही तालाब पर स्थित हरे भरे पेड़ों को

रामधनी द्वारा कटवाया जाने लगा जिस पर ग्रामीणों ने हंड्रेड नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस कट रहे पेड़ों के साथ हो रहे निर्माण को रुकवाया । अब सवाल यह उठता है कि जहां उत्तर प्रदेश सरकार भू माफियाओं द्वारा हो रहे कब्जे को लेकर एक पोर्टल की व्यवस्था प्रदान कराया है जिसके माध्यम से भू माफियाओं द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा ना हो सके, किंतु सरकार की व्यवस्थाओं को ताक पर रखते हुए भू माफियाओं द्वारा ग्रामसभा के सरकारी जमीन और तालाबों पर ही कब्जा शुरू हो गया है। भू माफियाओं द्वारा ऐसा दुस्साहस करना सरकार को बड़ी चुनौती देने जैसा है । वार्ड के सभासद सूर्य लाल जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य करना शासन और प्रशासन दोनों को चुनौती देने जैसा है, शिकायत कर्ताओं के क्रम में नीरज सिंह ,कंचन सिंह ,दिनेश सिंह ,रीना, तीरथ यादव, उमाशंकर ,अविनाश यादव, व अन्य ग्रामीण रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More