भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्रेकिंग न्यूज़- मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर- चलती ट्रेन से दो लड़के कूदे, एक की मौत एक की हालत गंभीर

0 9

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । आज मुंगरा बादशाहपुर से होकर गुजरने वाली अर्चना मेल जिसका यहां स्टॉप नहीं है उससे दो लड़के गौरैयाडीह रामचौकी अण्डर बाईपास के पास कूद गए जिससे 16 वर्ष बालक की मृत्यु हो गई और 30 वर्ष आयु के व्यक्ति जिसकी पहचान राजेश कुमार सरोज निवासी सराय ममरेज के रूप

में हो पाई है । वह गंभीर अवस्था में है उसका एक हाथ टूट गया है और सर में गंभीर चोटें आई हैं इसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भिजवाया गया । कूदने की वजह साफ नहीं हो पाई है, उपस्थित लोगों ने बताया कि ट्रेन में बैठे हुए दोनों लोग को नहीं मालूम था कि अर्चना मेल का स्टॉप मुंगरा बादशाहपुर में नहीं है जिसके वजह से घबराहट में आकर आउटर के पास दोनों व्यक्ति कूद गये, बताया जा रहा है कि मृतक बालक जिसका नाम साफ नहीं हो पाया है वह गंभीर घायल राजेश सरोज की मौसी का बेटा बताया जा रहा है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More