भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

यूपी पीसीएस में चयनित मेधावी छात्रों का विधायक ने किया सम्मान

0 10

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर के मोहल्ला साहबगंज में स्थित हनुमान मंदिर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के यूपी पीसीएस की परीक्षा में चयनित मेधावी ओम जी गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। ओम जी गुप्ता को सहायक जिला रोजगार अधिकारी, पद पर तैनाती मिली है। विधायक डॉ सुषमा पटेल ने फूल देकर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक डॉ सुषमा पटेल ने कहा कि यदि हमारे क्षेत्र का कोई भी बच्चा किसी पद पर चयनित होता है जितनी खुशी उसको होती है उससे

कई गुना लोगों को होती है इससे हमारे क्षेत्र का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने चयनित ओम जी गुप्ता को और आगे बढ़ने की शुभकामना दी। यूपीपीसीएस में चयनित ओम जी गुप्ता ने कहा कि, हमारी सफलता में हमारे माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद है, और पीसीएस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए संदेश दिया कि उन्हें कभी भी अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए । किसी के लक्ष्य को पाने के लिए लगन और जुनून की जरूरत होती है । इस अवसर पर बसपा नेता शैलेंद्र साहू संवादाता रामकुमार जायसवाल, बसपा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ, पत्रकार विक्की गुप्ता, नगर व्यापार मंडल महामंत्री राजकुमार नेता व अन्य लोग उपस्थित रहे

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More