भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रेमकापुरा का भरत मिलाप देख जनता हुई भाव विभोर, क्षेत्र के प्रेम का पूरा गाँव के अति प्राचीन व ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ा जन सैलाब

0 20

सुजानगंज, जौनपुर । कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) के पैतृक गांव प्रेम का पूरा में राम व भरत के मिलाप को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए । श्री लालता प्रसाद दुबे ( तबला वाले) बताते हैं कि सैकड़ों वर्ष पुराना मेला है जिसे देखने कम से कम 20 गाँव से लोग आते हैं ।
ग्रामवासियों ने राम व

भरत के मिलाप के पहले रामायण पाठ किया। राम ,लक्ष्मण, भरत , शत्रुघ्न व सीता जी की अद्भुत झांकी देख कर लोग अति प्रसन्न हुए । पूरे विधानसभा से आये हुए लोगो का अज्जू भईया ने स्वागत किया । अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) के आवास पर दोपहर से ही क्षेत्रीय समर्थक व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होने लगा ।
मेले में उपस्थित ग्राम प्रधान सन्तोष द्विवेदी, पारस पासी (जिला पंचायत सदस्य) उदय नाथ दुबे , नरेन्द्र दुबे,अशोक दुबे,राजेश पाण्डेय ,भास्कर पाण्डेय, डॉ दिनेश दुबे ,नित्यानंद दुबे,राजेश दुबे (गुडडू), विनोद पाण्डेय (बाबा) आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More