भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान व चोरी करने में प्रयोग होने वाले औजार बरामद

0 16

जौनपुर । रवि शंकर छबि पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 रामजनम यादव मय हमराह HC अजय कुमार , का0 भरत यादव , का0 प्रमोद यादव व का0 राजकुमार सिंह गस्त के दौरान जरिए मुखबिरी सूचना पर राज कालेज मैदान के बगल खण्डहर से तीन सातिर चोर 1. हसमुद्दीन शेख पुत्र निजामुद्दीन शेख नि0 बाज्जोर थाना शिवड़ी जिला बीरभूमि पश्चिम बंगाल हाल पता रसीदाबाद झोपड़ बस्ती थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर 2. सुरालम शेख पुत्र अंसार शेख नि0 छोटी तुड़ी ग्राम थाना कोटेसर जिला वीरभूमि पश्चिम बंगाल हाल पता धरनीधरपुर झोपड़ बस्ती थाना कोतवाली जौनपुर 3. आफताब शेख पुत्र समीरूल शेख नि0 देवल ग्राम थाना शिवड़ी

जिला वीरभूमि पश्चिम बंगाल हाल पता रसीदाबाद झोपड़ पड़ी थाना लाइन बाजार जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी करने में प्रयोग करने वाला औजार एक अदद सब्बल छोटा , दो अदद पेंचकश , दो अदद हथौड़ी अन्तर्गत धारा 401 भा0द0वि थाना कोतवाली जौनपुर व चोरी के तीन अदद लेडिज पर्स , 6 अदद पास बुक / चेकबुक , एक अदद पास बुक गैस कनेक्सन , एक अदद डेबिट कार्ड , एक अदद रजि0 पेपर , एक अदद गदा पीली धातु , दो अदद कान का टप्स सफेद धातु , दो अदद पायल सफेद धातु सम्बंधित मु0अ0सं0 515/19 धारा 454/380 भा0द0वि थाना लाइन बाजार जौनपुर बरामद किया गया। बरामद माल सम्बंधित मु0अ0सं0 515/19 धारा 454/380 भा0द0वि थाना लाइन बाजार जौनपुर व मु0अ0सं0 551/19 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर से है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. हसमुद्दीन शेख पुत्र निजामुद्दीन शेख नि0 बाज्जोर थाना शिवड़ी जिला बीरभूमि पश्चिम बंगाल हाल पता रसीदाबाद झोपड़ बस्ती थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर
2. सुरालम शेख पुत्र अंसार शेख नि0 छोटी तुड़ी ग्राम थाना कोटेसर जिला वीरभूमि पश्चिम बंगाल हाल पता धरनीधरपुर झोपड़ बस्ती थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष
3. आफताब शेख पुत्र समीरूल शेख नि0 देवल ग्राम थाना शिवड़ी जिला वीरभूमि पश्चिम बंगाल हाव पता रसीदाबाद झोपड़ पड़ी थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 17 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
एक अदद सब्बल छोटा , दो अदद पेंचकश , दो अदद हथौड़ी व चोरी के तीन अदद लेडिज पर्स , 6 अदद पास बुक / चेकबुक , एक अदद पास बुक गैस कनेक्सन , एक अदद डेबिट कार्ड , एक अदद रजि0 पेपर , एक अदद गदा पीली धातु , दो अदद कान का टप्स सफेद धातु , दो अदद पायल सफेद धातु ।
गिरफ्तारी टीम –
1. उ0नि0 रामजन्म यादव चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
2. हे0का0 अजय कुमार चौकी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
3. का0 भरत यादव थाना कोतवाली जौनपुर
4. का0 प्रमोद यादव चौकी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
5. का0 राजकुमार चौकी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
अभिषेक शुक्ला की रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More