भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
वाराणसी । भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री अजय सिंह मुन्ना ने किसान मोर्चा के नेताओं के साथ एक प्रतिनिधिमंडल लेकर बुधवार की शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । अजय सिंह मुन्ना शाहंशाहपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित फसलों व खेतों को देखा। उन्होंने हजारों एकड़ फसलों के जलमग्न होने पर चिंता व्यक्त करते

हुए किसानों को ढांढस भी बधाया। किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाढ़ प्रभावित फसलों का मुआवजा अधिक से अधिक दिलाने के लिए राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार से पहल करेंगे। अजय सिंह मुन्ना ने बाढ़ चौकी ऋषि नारायण शास्त्री जूनियर हाई स्कूल जमुनी, व मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर मैं स्थापित बाढ़ चौकियों को भी देखा।प्रतिनिधिमंडल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों,चौकियों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी राजातालाब से फोन पर वार्ता कर चौकियों पर इलाज की व्यवस्था के लिए चिकित्सकों की उपलब्धता तथा मिट्टी का तेल व अन्य राहत सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने की मांग की।अजय सिंह मुन्ना के साथ, मुकेश सिंह भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र संयोजक राकेश बिंद ,बिहारी बिंद, श्रीराम ओंकार पटेल अजय बबलू मनीष सिंह राकेश सिंह पगड़ी आदि थे।
